• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*फईम राईन बने nsui के गरौठा विधानसभा अध्यक्ष।।रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*फईम राईन बने nsui के गरौठा विधानसभा अध्यक्ष।।रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी। कस्वा गरौठा के एनएसयूआई कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फईम राईन को पार्टी द्वारा गरौठा nsui से विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर फईम राईन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना परचम अवश्य लहराएगी। उन्होंने पार्टी के समस्त कार्य कर्ताओं से मेहनत व लगन से पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने को कहा। इतना ही नहीं पार्टी के समस्त कार्य कर्ताओं ने घर घर जाकर बर्तमान सरकार की जनविरोधी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर फिरोज खान, जागेश्वर कुशवाहा,शाहरुख खान आदि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in