*टॉयलेट के नये बने टैंक में डूबने से हुई छः वर्षीय नाबालिग की मौत*
*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी – कस्बा के मुहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी स्व0 जगदीश प्रसाद अहिरवार का नावालिग पुत्र अंश उम्र छः वर्ष दोपहर में बच्चों के साथ खेल रहा था । खेल ही खेल में अंश मुहल्ले में ही भगवानदास का टॉयलेट टैंक जो नया बना है वह पानी से भरा एवं खुला था टैंक खुला होने की वजह से अचानक एक छः वर्षीय नाबालिग बच्चा जो बच्चों के साथ खेल रहा था भरे पानी में गिर गया। जिसकी सूचना छोटे बच्चों ने उसके दादा दादी को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने पानी में पड़े बच्चे को निकालकर आनन फानन में उपचार कराने के लिये प्राइवेट अस्तपाल ले गये । जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुहल्ला वासियों ने बताया है कि शुक्रवार की दोपहर में अंश बच्चों के साथ अपने बाड़े के पास खेल रहा था। खेल खेल में अंश पानी से भरे नये टॉयलेट टैंक में अचानक गिर गया जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया । मुहल्ला वासियों ने बताया है कि अंश के पिता की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। अंश की माँ माधुरी दिल्ली में छोटे बच्चे को लेकर मजदूरी करने गई हुई थी ।