*गरौठा कोतवाली पुलिस ने स्थानीय बैंकों में चलाया संघन चैकिंग अभियान एवं कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर किया लोगों को किया जागरूक: रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
*गरौठा कोतवाली पुलिस ने स्थानीय बैंकों में चलाया संघन चैकिंग अभियान एवं कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर किया लोगों को किया जागरूक: रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा के निर्देशन पर गरौठा पुलिस ने कस्वा की दौनों बैंकों में जा कर संघन चैकिंग अभियान चलाया तथा बैंकों में आने वाले खाताधारकों से मास्क लगाने एवं आपस में दूरी बनाए रखने के लिए कहा। आज दिनांक 26/03/2021 को एसआई राजेश सिंह यादव ने कोतवाली स्टाफ के साथ बैंकों के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी हासिल की जिसमें बैंक रजिस्टर सहित सुरक्षा के इंतजाम पुलिस ने जांचे वहीं बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक के गार्ड से भी बात की एवं बैंकों के बाहर घूम रहे संदिग्धो से पूछताछ की गयी। इसके साथ ही बैंकों के अंदर लगे अलार्म भी चेक किए गए। वहीं एसआई राजेश सिंह यादव ने बैंकों में मौजूद लोगों को मास्क लगाने के फायदे भी बताए साथ ही बैंक स्टाफ को हिदायत देते हुए कहा कि खाताधारकों को बैंक के अंदर बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाए बैंकों में आने वाले खाताधारकों को मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जाए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एस आई राजेश सिंह यादव के साथ कोतवाली पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।