*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव घोषित, जनपद जालौन में 26 अप्रैल को होगा मतदान*
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है । जालौन में तृतीय चरण में एक साथ 26 अप्रैल को मतदान होगा ।
आज लखनऊ में जारी प्रेस वार्ता के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संपूर्ण प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होगा जिसमें जालौन जिले में तृतीय चरण 26 अप्रैल को एक साथ मतदान होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद जालौन में दिनांक 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे तथा 16 व 17 अप्रैल को सुबह 8:00 से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दिनांक 18 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक उम्मीदवार की वापसी एवं शाम 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। दिनांक 26 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से मतदान होगा एवं दिनांक 2 मई को मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।