*कस्बा एरच में होली मिलन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुभारम्भ*
रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
एरच झांसी।। आज भक्त प्रहलाद की नगरी कस्बा एरच में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तहसील एवं कस्बा के पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि आर. के. रावत (पर्यटन विभाग) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संध्या बेला में सांस्कृतिक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। आपको बताते चलें कि यह बुंदेलखंड क्षेत्र का वो धार्मिक स्थल है जहां देश विदेश से लोग दर्शनों के लिए आते हैं। पूर्व काल में भक्त प्रहलाद ने बुंदेलखंड की इसी धरा पर जन्म लिया जिन्होंने गर्भ काल में ही भगवान श्री हरि विष्णू जी की भक्ति प्रारम्भ कर दी थी आपको बता दें कि भक्त प्रहलाद असुर राज हिरण्य कश्यप के पुत्र थे। होली मिलन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर कस्बा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।