• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वार्डो में गन्दगी का अम्बार,नालियां पटी,गन्दगी से ही पार नही पा रहे तो विकास क्या करेंगी नगर पालिका कोंच रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

वार्डो में गन्दगी का अम्बार,नालियां पटी,गन्दगी से ही पार नही पा रहे तो विकास क्या करेंगी नगर पालिका कोंच

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

मोबाइल-9415924024

जालौन कोंच नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर में गन्दगी का यह आलम हैं की नगर के विभिन्न वार्डो में जगह जगह गन्दगी के ढेर लगे हुये वार्ड नम्बर 8 और 1 के रहवासी अंशुल ने बताया कि नगरपालिका के सफाई कर्मी सुबह तो दिखाई पड़ते है लेकिन कहा गायब हो जाते पता ही नही चलता जिससे नालियां गन्दगी से पटी पड़ी हैं। गलियो में जगह जगह गन्दगी के ढेर लगे हुये हैं जिनमे आवारा पशु दिनभर मुँह मारते रहते है परंतु कोंच नगरपालिका प्रशासन इस और बिल्कुल ध्यान नही दे रहा न तो फागिंग की जा रही मच्छरों के प्रकोप भी बढ़ गया हैं और फागिंग तक नही हुई वार्ड नम्बर 8 में सफाई के नाम पर कुछ भी नही है चारो तरफ गन्दगी ही गन्दगी कूड़ेदान में घुसे सुअर, लोगो को नीचे डालना पड़ता कूड़ा वही वार्ड नम्बर 1 में मलंगा नाले में चारो तरफ गन्दगी ही गन्दगी दिखायी दे रही है कोविड 19 को देखते हुये इस गन्दगी से बढ़ सकती है समस्या आसपास के लोगो में गंदगी को लेकर भारी/रोष परेशानी।

रिपोर्ट- रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in