भव्य शोभायात्रा के साथ एरच होली महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झाँसी कस्बा एरच में आज होली मिलन महोत्सव के पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आयोजक समिति द्वारा पौराणिक नगरी एरच में भगवान द्वारा लिए गए तीन बारह अवतार, नरसिंघ अवतार, बावन अवतार, की झांकी सजा कर नगर भृमण के लिए निकाला गया शोभायात्रा हनुमान गड़ी, बाराही माता मंदिर, नगरपालिका परिषद, नो देवालय धाम, से रामलीला भवन पहुंची जहां पर क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा तीनो झांकियों की आरती की गई वही श्री श्री 1008 श्री उमेशदत्त शाण्डिल्य जी ने कस्बा एरच के पौराणिकता के बारे में बताते हुए कहा कि देश एवं देश से बाहर हर्षोउल्लास से मनाई जाने बाली होली एरच से ही प्रारम्भ हुई भक्त प्रह्लाद की भक्ति के चलते अग्नि ने भी ताप देना छोड़ दिया था एक किबदन्ति के अनुसार जिसमे,, एरच पके न ईट,, बाली कहाबत सत्य होती थी वही विधायक ने बताया कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक प्रमाणों से सम्पन्न एरच अपने आप मे महत्व रखती है होली महोत्सव के लिए सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। यात्रा में आयोजक समिति के साथ कस्बा एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।