*राष्ट्रीय व संस्थान ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर रिपोर्ट:- प्रदीप*
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी कोरोना वायरस के संक्रमण को मध्य नज़र रखते हुए तथा सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए आज दिनांक 24/03/2021 तथा 25/03/2021 को सीयूजीएल गैस एवं नेशनल यूथ फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में झांसी जिले के उर्जा पेट्रोल स्टेशन, रेलवे स्टेशन रोड सिविल लाइंस पर सीयूजीएल गैस के द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। शिविर के पहले दिन आँख, नाक-कान- गला, हीमोग्लोबिन, दाँत, मधुमेह, रक्तचाप से संबंधित 315 से अधिक लोगों की सभी जाँचे बिल्कुल निः शुल्क की गयी। तथा शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन कुल मिलाकर 630 से अधिक लोगों की निःशुल्क जाँचे कर उन्हें लाभांवित किया गया| शिविर का शुभारंभ नेशनल यूथ फाउंडेशन के कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र राजपूत, शुभम उत्तम, दीपक यादव के द्वारा किया गया| शिविर में संस्था से डॉक्टर श्वेता मिश्रा (दाँत रोग विशेषज्ञ), डॉ आनंद वर्मा (MBBS), शिवांगी मिश्रा ऑडियोलॉजिस्ट(ईएनटी), अंशिका,मनीषा(ऑप्टोम), आस्था आदि शिविर में मौजूद रहे।