*दो शातिर साइबर अपराधियों को साइबर थाना पुलिस ने चिरगांव से किया गिरफ्तार, कार समेत कई चैनलो कि आईडी हुई बरामद रिपोर्ट:- प्रदीप*
पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नेतृत्व में साइबर अपराध थाना पुलिस टीम ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा दूसरे व्यक्तियों के मोबाइल नंबर व पत्रकारिता का अनुचित उपयोग कर पीड़ित के ₹328000 की ठगी में सम्मिलित दो शातिर साइबर अपराधियों को चिरगांव से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक कार व कई चैनलों के आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।