• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नारी सशक्तिकरण, विधिक साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन 04 अप्रैल को

By

Mar 24, 2021

नारी सशक्तिकरण, विधिक साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन 04 अप्रैल को
उ0प्र0 एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में होगा आयोजन
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न जनकल्याणकारियों योजनाओं के स्टाल लगाये जायेंगे

उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 04 अप्रैल (रविवार) को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर में नारी सशक्तिकरण एवं विधिक साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारियों योजनाओं के स्टाल लगाकर आमजन को लाभान्वित किया जायेगा।
उक्त के सम्बन्ध में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी श्रीमती ज्योत्सना शर्मा ने जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 04 अप्रैल को मेगा विधिक साक्षरता, नारी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जल संरक्षण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु प्रचलित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जागरुक करते हुये उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। जिसके लिये सम्बन्धित विभागों द्वारा इस मेगा शिविर में हेल्पडेस्क एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाकर लाभार्थियो को जागरुक करने के साथ ही प्रचलित योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने बताया कि नारी सशक्तिकरण, मिशन शक्ति, महिलाओं के लाभकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076, कन्या सुमंगला योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, पिछड़ावर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्यान, पंचायतीराज, उद्योग, स्वास्थ्य के अन्तर्गत आयुष्मान भारत, संचारी रोग नियंत्रण, परिवहन, आपूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग, अमृत जल योजना, नगर निगम, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पृष्टाहार सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जलकल्याकाणकारी योजनाओं के स्टाल लगाकर आमजन/लाभार्थियों को विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
बैठक में अध्यक्ष मेगा विधिक/नारी सशक्तिकरण शिविर समिति/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट जयतेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, एसएसपी दिनेश कुमार पी, सीएमओ डाॅ जीके निगम, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, एडीएम न्यायिक संजय पाण्डेय, डीडीओ सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस जिला चिकित्सालय पुरुष डाॅ केके गुप्ता, महिला डाॅ शाहिदा परबीन, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव, बीएसए हरवंश कुमार, उपनिदेशक दिव्यांजन सशक्तिकरण डाॅ दीपक शुक्ला, प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, एआरओ आपूर्ति महेश गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Jhansidarshan.in