अयोध्या को तीर्थयात्रा बस रवाना
जन सूचना अधिकार मंच द्वारा बुजुर्गों को करायी जा रही

झाँसी। भारतीय मानवाधिकार समिति व जन सूचना अधिकार मंच द्वारा बुजुर्गों
को तीर्थयात्रा कराने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अयोध्या दर्शन
के लिए बस रवाना की गयी।
संस्था उन बुजुर्गों के लिए सहारा बन गयी है जिनके परिजन उन्हें तीर्थ
यात्रा नहीं करा पाते। ऐसे बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की जिम्मेवारी
संस्था ने ली है। इसके पूर्व संस्था मैहर व चित्रकूट आदि की थी तीर्थ
यात्रा करा चुकी है। अयोध्या बस को बड़ागांव नगर पंचायत के पार्षद राजकुमार,
संतोष व संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने हरी -हजयण्डी दिखाकर रवाना किया। यह बस
राम जन्म भूमि, हनुमान ग-सजय़ी, कनक भवन, दशरत महल, राम की पौड़ी, सरयू
स्नान सहित अयोध्या के समस्त दर्शनीय स्थलों को दर्शन करायेगी। इस अवसर पर
राजेश तिवारी, मंशाराम वर्मा, मुन्ना लाल मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद, अनिल, रवि परिहार,
शिवराम वर्मा, सीमा, शिवानी, नीलम, कलावती सहित बड़ी संख्या में लोग
उपस्थित रहे।