माटी कला एवं माटी शिल्पकला का कार्य करने वाले शिल्पियो/ कारीगरों/ उद्यमियों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी पुरस्कार दिए जायेगे
उक्त पुरस्कार हेतु आफलाइन आवेदन आमंत्रित 27 मार्च तक
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रजापति समाज के परंपरागत कारीगरों द्वारा माटी कला एवं माटी शिल्पकला का कार्य करने वाले शिल्पियो/ कारीगरों/ उद्यमियों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी पुरस्कार दिए जाने हेतु उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड लखनऊ द्वारा पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाना है ।
उन्होने यह भी बताया कि मिट्टी की मूर्ति बर्तन आदि बनाने वाले परंपरागत कारीगर /शिल्पकार अभ्यार्थी जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष हो, वह अपना आवेदन ऑफलाइन संबंधित अभिलेखों सहित दिनांक 25 से 27 मार्च 2021 तक कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी इलाइट सिनेमा के पीछे झांसी में जमा कर सकते हैं। कार्यालय के दूरभाष नंबर 0510-2441227 व मोबाइल नंबर 6306259515 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं ।