खरीद नियंत्रण कक्ष,प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक खुला रहेगा..
झाँसी l सम्भागीय खाद्य नियंत्रक नरेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2021 से गेहूं क्रय प्रारम्भ होना है। गेहूं क्रय में प्राप्त होने वाली शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु खरीद नियंत्रण कक्ष सम्भागीय नियंत्रक झांसी सम्भाग झांसी कार्यालय में स्थापित किया गया है। उक्त नियंत्रण कक्ष प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक खुला रहेगा तथा उक्त के अतिरिक्त रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में भी प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक क्रियाशील रहेगा। खरीद नियंत्रण कक्ष में प्रभारी विपणन निरीक्षक श्रीमती सविता वर्मा तथा वाटरमैन अजीत कुमार की डयूटी लगायी गयी है।
खरीद नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0510-2452254 है। खरीद नियंत्रण कक्ष प्रभारी कृषकों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का नियमित रुप से निस्तारण करेंगे तथा शिकायत पंजिका में दैनिक रुप से प्राप्त शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नम्बर, शिकायत का प्रकार/संक्षिप्त विवरण तथा निस्तारण की तिथि सहित उल्लेख करते हुये प्रतिदिन प्रस्तुत करेगे।