• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया

By

Mar 24, 2021

मुख्य विकास अधिकारी श्री शैलेश कुमार ने अवगत कराया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान हेतु जनपद स्तर पर विकास भवन के भूतल पर वार रुम में पूर्व की भांति एक कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुये निर्देशित किया गया है कि वह वार रूम में कर्मचारियों की शिफ्टवार तैनात करते हुए कर्मचारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर की सूचना जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायत हेतु पूर्व की भांति एक रजिस्टर परिपालित किया जाएगा तथा प्राप्त शिकायतों को उक्त परिपालित रजिस्टर में दर्ज करते हुए उनका समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने विकासखंड में पेयजल समस्या के निदान हेतु विकासखंड में तत्काल कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु कर्मचारियों की शिफ्टवार तैनाती करते हुए सूचना प्रेषित करें तथा शिफ्टवार कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों को प्रतिदिन तत्परतापूर्वक निस्तारित करायें ताकि जनपद में किसी भी स्तर पर पेयजल की समस्या उत्पन्न न हा सके। यदि किसी भी स्तर पर पेयजल सम्बन्धी कोई समस्या प्रकाश में आये तो उसका समाधान कराय,े यदि विकास खण्ड स्तर पर समाधान सम्भव न हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाये ।

Jhansidarshan.in