• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*दुकानदार हो रहे बूंद बूंद पानी को परेशान विभागीय अधिकारी जानकार बने अंजान*

*दुकानदार हो रहे बूंद बूंद पानी को परेशान विभागीय अधिकारी जानकार बने अंजान*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी .. कस्बा में नगर पंचायत के सामने सरकारी हैंडपंप ने लगभग एक वर्ष से पानी देना बंद कर दिया है। हैंडपंप बंद होने से आसपास के दुकानदार व राहगीर परेशान हैं तथा पेयजल के लिए भटक रहे हैं।
राहगीरों को पेयजल के लिए तहसील परिसर में हैंडपंप लगा हुआ है। इस हैंडपंप से तहसील व सब रजिस्ट्रार कार्यालय आने वाले लोगों के अलावा अन्य किसी को पानी पीने के लिए नहीं मिलता। जल स्तर कम होने के कारण हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। एक वर्ष से हैंडपंप खराब होने के कारण राहगीरों व आसपास के दुकानदार पानी पीने के लिए परेशान हो रहे हैं। दुकानदार निखिल चौरसिया, सुभान खान,लल्लू नापित,प्रेम नारायण नापित,सुरेश कुमार, विनय यादव, लला,विवेक आदि ने खराब हैंडपंप को ठीक कराया जाय जिससे पेयजल की समस्या से निजात मिल सके।

Jhansidarshan.in