
झाँसी। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला कार्यालय किसान बाजार पर जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के जन्म दिन पर केक काटकर जन्म दिन धूम धाम से मनाया। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी तिलक चन्द्र अहिरवार ने कहा कि महेश कश्यप ने सच्चे अर्थों में समाजवाद के लिए काम किया है उनका व्यक्तित्व समाजवादी विचारधारा मे निहित है । युवा नेता जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया ने कहा कि जब से जिले की कमान युवा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के हाथो मे सौपी गई उन्होने अपने परिवार की तरह पार्टी कार्यकर्ताओ का ध्यान दिया । जिससे पार्टी ने पूरे बुन्देलखण्ड मे ऐतिहासिक कार्य किया भाजपा द्वारा शिक्षक विधायक पर 24 वर्षो से कब्जा था उन्हे परास्त कर समाजवादी पररम लहराया। कार्यकर्ताओं को इनके जोश और पार्टी के प्रति समर्पण से संघर्षों से प्रेरणा लेकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राहुल सक्सैना, आरिफ खान , के के सिहं यादव , अनिल सविता, राकेश पहलवान, चांद राईन, छोटे लाला वर्मा, संजय पाल, प्रदीप कुशवाहा, मोनू यादव , नासिर सलमानी, शैंकी कन्नौजिया, श्रीमती कमलेश राय, श्रीमती रीना यादव , मेजर विजय चौरिया,सैयद अली ,धीरज रायकवार,सतीश रायकवार, विक्रम यादव ,जीतेन्द्र रायकवार , जयदेव शिवहरे , आशु यादव , राहुल जाटव , पं सतेंद्रपुरी गोस्वामी , देवेंद्र यादव , अंकित सक्सेना , पूजा गुप्ता , जीतू रायकवार, संतोष यादव , संतोष कुशवाहा , मोहर सिंह राठौर मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप का जन्म दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया..