
सपाइयों ने डाॅ लोहिया कि 111वीं जयंती पर विचार गोष्ठी कर श्रद्धांजलि दी
झासी । समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार मे प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 111वी जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी । इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला गया। अंत मे कटेरा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन कांग्रेसी नेता धनीराम डबरया अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर जय प्रकाश आर्य पप्पू सेठ के नेतृत्व मे ज़िला अध्यक्ष महेश कश्यप मे समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण करवाई उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करने कि इच्छा सदैव मन मे थी वो आज पूरी हो गई मै पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहकर मिशन 2022 को फतह करने मे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूँगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक व समाजवादी नेता थे। उनको अपने स्पृष्टवादी विचारों के लिए जाना जाता है। उनके विचार आज कहीं अधिक सार्थक हैं। उनका पूरा जीवन सादगी से परिपूर्ण और देश की सेवा में समर्पित रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी तिलक चन्द्र अहिरवार के नेतृत्व ने कहा कि डॉक्टर लोहिया ने हमेशा सत्य का अनुकरण किया और देश को आजाद कराने में अद्भुत काम किया. उन्होंने कहा कि लोहिया जी की रोटी कपड़ा सस्ते हों, दवा पढ़ाई मुफ्त हो की आवाज बुलंद की । इस अवसर पर जय प्रकाश आर्य पप्पू सेठ, के के सिंह यादव, अबरार अली, डाॅ शैलेश खरे, मेजर विजय चौरिया, डाॅ अभिषेक सोनी ने विचार व्यक्त किये। बलराम यादव, पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, रमाकान्त पटेल, रोहित राय, पंकज मालवीय, इमरान खान, ठाकुर हर्ष सोंलकी, सुरेन्द्र सिह, अशोक वर्मा, बृजेन्द्र सिंह, रामकुमार गौतम, होती सिंह, रवि प्रकाश, होती राजपूत, पन्ना लाल पटेल, दिनेश दिवाकर, अमन सेन, ललित रायकवार, सुरेन्द्र राजपूत, नदीम अली, महिपत झाॅ, आशीष, मुलायम सिंह, ध्रुव सिंह परिहार, रविन्द्र सिंह परिहार, बब्लू , रामाधर निषाद, धर्मवीर सिंह, गोविन्द दास कुशवाहा, हातिम कुशवाहा, सुकरूद्दीन खान, मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया आभार जिला महासचिव के के सिंह यादव ने व्यक्त किया।