• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

केन-बेतवा नदी इंटरलिंकिंग परियोजना को धरातल पर उतारने में सांसद अनुराग शर्मा की भी बड़ी भूमिका रही है

By

Mar 23, 2021

केन-बेतवा नदी इंटरलिंकिंग परियोजना को धरातल पर उतारने में

सांसद अनुराग शर्मा की भी बड़ी भूमिका रही है

बहुप्रतिक्षित केन-बेतवा नदी इण्टर लिकिंग परियोजना के शुभारंभ के बाद सांसद अनुराग शर्मा ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान  को समस्त बुन्देलखण्ड विशेषकर झांसी तथा ललितपुर की जनता की ओर से पत्र लिखकर आभार प्रकट किया।

सांसद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि ये  अमृत सामान परियोजना बुन्देलखण्ड की पेयजल, कृषि, उद्योग की पानी की कमी को पूरी करेगी तथा इस क्षेत्र  के लिए वरदान साबित होगीl उन्होंने कहा कि  यहाँ  के किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, उद्योगों को नया जीवन एवं दिशा मिलेगी तथा पलायन रुकेगाl

ज्ञात हो कि अनुराग शर्मा ने  19  जुलाई 2019 को संसद में  इस परियोजना को शीघ्र  पूरा करने की मांग की थी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी  व्यक्तिगत  तौर पर व पत्रों के माध्यम से झांसी बुंदेलखंड के जल संरक्षण व जल प्रबंधन के क्रम में सिंचाई, पेयजल, पुरातन जलाशय एवं बावडियों के संरक्षण व संबर्धन पर विचार विमर्श व आमजन की पीड़ा व्यक्त की थीl

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व जल दिवस पर जल शक्ति अभियान: कैच द रेन का शुभारंभ किया था  जिसे अनुराग शर्मा ने  संसद में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा जी के साथ देखा था तथा बाद में जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से व्यक्तिगत तौर पर भेंट कर उन्हें धन्यवाद पत्र सौंपा l

Jhansidarshan.in