
जिलाधिकारी झाँसी श्री आंद्रा वामसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 द्वारा आज दिनाँक 23.03.2021 को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नगर निगम झाँसी में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं विभिन्न धर्म प्रमुखों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। उपस्थित जन सामान्य की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। त्यौहारों को शातिपूर्ण, मित्रवत एवं सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से मनाने की अपील की गयी।
उक्त मीटिंग में पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ झाँसी पुलिस एवं प्रशासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे ।