• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बेहतर सड़क आर्थिक विकास की जीवन रेखा है-विधायक सदर..

By

Mar 23, 2021

बेहतर सड़क आर्थिक विकास की जीवन रेखा है-विधायक सदर
मुख्यमंत्री जी की पहल पर जनपद में बिछा सड़कों का जाल
विधानसभा झांसी सदर में विधायक श्री रवि शर्मा ने किया 11 सड़कों का लोकार्पण
विधानसभा बबीना में विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा ने किया 11 सड़कों का लोकार्पण
विधानसभा मऊरानीपुर में विधायक श्री बिहारी लाल आर्य ने किया 14 सड़कों का लोकार्पण

झाँसी l आज सर्किट हाउस प्रांगण में मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2018-19 के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा संपादित कराए गए सड़क निर्माण कार्यों का विधायक गणों द्वारा लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर विधायक सदर रवि शर्मा ने कहा कि बेहतर सड़कें आर्थिक विकास की जीवन रेखा है। उन्होंने विधानसभा झांसी सदर में तैयार विभिन्न क्षेत्र की सड़कों का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र में सड़कों के महत्व को बताया और कहा कि सुगम यातायात से क्षेत्र का विकास गति के साथ पूर्ण होगा। उन्होंने मा. मुख्यमंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर आपका ध्यान केंद्रित है। ग्राम बूढ़ा में नहर की पटरी से बलवीर सिंह के मकान की ओर सड़क निर्माण, भगवंतपुरा दिगारा से बाईपास में शिव आश्रम से रायल प्रेस की ओर सड़क निर्माण सहित अन्य सड़क निर्माण शामिल हैं।
सर्किट हाउस प्रांगण में विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने क्षेत्र में निर्मित 11 सीसी सड़कों का लोकार्पण किया उक्त समस्त कार्य पर लगभग 5 करोड़ की धनराशि व्यय की गई। उन्होंने कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना से कराए गए सड़क निर्माण का लाभ ग्रामीणों को प्राप्त हो रहा है, उन्होंने कहा कि पालर से गढ़मऊ पालर संपर्क मार्ग ढीमरपुरा मजरा तक सड़क निर्माण कार्य से वहां रहने वाले वालों को बहुत लाभ हुआ, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया मा. योगी आदित्यनाथ जी क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयासरत हैं, अच्छी सड़कों से ही विकास शहर से गांव की ओर आएगा।
त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2018-19 के अंतर्गत आर ई एस द्वारा विधानसभा मऊरानीपुर में बनाई गई सीसी सड़कों का लोकार्पण विधायक बिहारी लाल आर्य किया। उन्होंने कहा कि समस्त सड़क निर्माण क्षेत्रवासियों को जहां सुगम यातायात उपलब्ध कराएगा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के विकास में भी सहयोग देगा। उन्होंने ग्राम कोटरा में मेढकी वाली रास्ता में श्री सुखलाल कुशवाहा के मकान से जमुना कुशवाहा के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण का तथा रानीपुर निवाड़ी संपर्क मार्ग के किलोमीटर 1 से आजादपुर मजरा तक संपर्क मार्ग के निर्माण की जानकारी दी।
इस लोकार्पण के अवसर पर अवर अभियंता आर ई एस श्री टी. आर. यादव ने बताया कि उक्त समस्त सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रत्येक विधानसभा में 5-5 करोड़ रु.कि उपलब्ध धनराशि के माध्यम से कराया गया।
इस मौके पर संजीव श्रंगऋषि, सुश्री भारतीय आर्य, अवर अभियंता पीके दीक्षित, आशीष दूरवार, बृजेंद्र कुमार, देवी शंकर वर्मा, रामचंद्र वर्मा, परवेज खान सहित अन्य गणमान्य अतिथि व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in