• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर कस्बा में लगाई चौपाल*

*त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर कस्बा में लगाई चौपाल*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

ककरवई-झांसी।।  आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव एवं होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा अभिषेक राहुल द्वारा एक चौपाल का आयोजन कन्या प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इस मौके पर मौजूद संभावित प्रधान प्रत्याशियों के साथ-साथ कस्बा वासियों को एकत्रित करते हुए समझाया गया कि आने वाले होली के त्योहार को सभी लोग मिलजुल कर एवं भाई चारे के साथ मनाएं तथा चुनाव में सभी लोग शांति पूर्वक अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें। वहीं कार्यक्रम में खुली चेतावनी दी गई कि यदि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाई जाती है तो  अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल ने सभी कस्बा वासियों को अपना पर्सनल मोबाइल नंबर नोट कराते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है तो आप हमें तत्काल सूचित करें मैं हर समय आपका फोन रिसीव करने के लिए तैयार रहूंगा। यदि आप फोन से संपर्क नहीं कर सकते हैं तो व्हाट्सएप द्वारा मुझे किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल दें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित गंगवार, एसआई ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा, मोहनचंद यादव, नत्थू प्रसाद निषाद, का0 पचोरी गिरी, राजू पाल आदि सहित कस्बा के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ‌

Jhansidarshan.in