*भुआ -कपासी में जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
उरई (जालौन) पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशानुसार जगह-जगह पर अपराध को रोकने के लिए अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है इसी क्रम में आज उरई कोतवाली उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा ने भुआ- कपासी में अभियान चलाकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 1550 रुपए नगद और ₹1110 जमा तलाशी के बाद साथ में एक 52 पत्ते की ताश की गड्डी भी बरामद की l जुआ खेल रहे लोगों में हेमंत कुमार उर्फ कल्लू पुत्र भारत सिंह निवासी कपाशी उम्र 23 वर्ष आजाद सिंह कुशवाहा पुत्र, सुल्तान निवासी कपाशी उम्र 42 वर्ष ,देवेंद्र कुशवाहा पुत्र सुखलाल सिंह निवासी कपासी उम्र 30 वर्ष, कुंवर सिंह पुत्र मेहरबान सिंह कुशवाहा उम्र 40 वर्ष, गुरु दयाल कुशवाहा पुत्र शीतला प्रसाद उम्र 35 वर्ष बृजपाल कुशवाहा पुत्र दयाराम उम्र 30 वर्ष जुआ खेल रहे थे l पुलिस ने छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और सभी को पकड़कर कोतवाली उरई ले आयी l पुलिस ने बताया कि गाड़ियों के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी l गिरफ्तार करने वाली टीम ने मुख्य रूप से उप निरीक्षक शिवकरण वर्मा , कांस्टेबल निलेश कुमार कांस्टेबल , लोकेश कुमार कांस्टेबल ,विनोद कुमार शामिल रहे l