*वृक्ष दिवस तथा होली मिलन समारोह का आयोजन किया रिपोर्ट :- प्रदीप*
झाँसी में मदर टैरेसा कान्वेन्ट स्कूल, वीरांगना नगर पर सतीश चन्द्र श्रीवास्तव एड. की अध्यक्षता एवं राहुल सक्सेना, आनन्द कुमार सक्सेना, चार्टर अध्यक्ष, लायन्स क्लब झाँसी सेवा, झाँसी के मुख्य आतिथ्य में वृक्ष दिवस तथा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मनोज सेन दिनेश भारती द्वारा मुख्य अतिथियो का स्वागत किया गया। शिक्षिका रीता व एकता द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। वक्ताओ ने बढते प्रदूषण को रोकने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनके उचित रखरखाब, नियमित रुप से पानी देने तथा जानवरों से पेड़ों की सुरक्षा करने, बढते कोरोना से बचाव करने तथा पानी को सुरक्षित एवं संरक्षित पर जागरूक किया। प्रबन्ध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव, प्रबन्धक रूबी खान द्वारा संरक्षक मानव श्रीवास्तव, डा. केश गुप्ता, योगिता अस्थाना, ममता गुप्ता, रहा श्रीवास्तव अनुपमा सक्सेना, सोनी स्वर्णकार, अनमोल रेखा सक्सेना सहित सभी अतिथियो, को पौध मय गमले के भेंट किये गये। कार्यक्रम का संचालन अनुपम श्रीवास्तव ने किया।