*बालू माफियाओं की लोकेशन फैल गरौठा डीएसपी ने पकड़ा अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली* *रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार:*
गरौठा झांसी।। आज दिनांक 21/3/2021 को कस्बा में ही अवैध रूप से बालू का कारोबार कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ा। मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर एक आईशर ट्रैक्टर ट्राली जो अवैध बालू से भरा हुआ आ रहा था ड्राइवर सहित पकड़ लिया। अवैध बालू से भरी हुई ट्रैक्टर एवं ट्राली को पुलिस द्वारा कोतवाली गरौठा लाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में धसान नदी से अवैध रूप से लाई गई बालू भरी हुई थी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली गरौठा में ला कर खड़ा कर दिया है वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रेक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल हमराहियों सहित मौजूद रहे ।