कुरौली प्रधान के साथ हुई पन्द्रह हजार की टप्पेबाजी,चोर सी सी टी वी में कैद।रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
थाना कुठौन्द के ग्राम प्रधान कुरौली अशर्फी लाल ब्लॉक में पुराने पडे कार्यो के लिए गये थे जिसमे कुछ ग्राम के लोगो की पासबुक व खुद की पासबुक और कुछ और कागज झोले मे मौजूद थे। तथा बैंक से पन्द्रह हजार रुपये निकाल कर पप्पू झा की दुकान पर हिसाब करने लगो इसी बीच किसी टप्पेबाज ने मोटर साईकिल पर टगां वैग निकाल लिया और रफू चक्कर हो गया। दुकान पर लगा सी सी टी वी कैमरा मे उस टप्पेबाज का कार नामा आ गया है। थाना मे शिकायती पत्र दे दिया है। कस्बा इंजार्ज ने जांच शुरू कर दी है।