• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत थाना ककरबई में दलाल हुए सक्रिय यहां बगैर दलालों के नहीं निपटता कोई भी मामला*

*तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत थाना ककरबई में दलाल हुए सक्रिय यहां बगैर दलालों के नहीं निपटता कोई भी मामला*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

ककरबई झांसी।। झांसी जिले का सबसे अधिक दूरी बाला थाना है ककरबई इस थाने के अधिकांश गांव धसान नदी किनारे के जंगलों में पड़ते हैं जो जालौन, हमीरपुर, महोबा जनपदों की सीमाओं के किनारे बसे हैं। यहां की अधिकतर जमीन बंजर एवं ऊबड़ खाबड़ होने की वजह से इन गांवों के अधिकांश लोग बहुत ही गरीब हैं। ककरबई एवं थाना क्षेत्र से जुड़े कई दलाल सक्रिय हैं। थाने में कोई भी मामला आते ही यह दलाल सक्रिय हो जाते हैं। थाने में कई वर्षों से जमे हुए कुछ पुलिसकर्मी तैनात हैं जिनकी मिलीभगत से मामले निपटाए जाते हैं। गरीब जनता से जेल भेजने के नाम पर खूब पैसा लिया जा रहा है। पैसा लेने के बाद दोनों पक्षों का राजीनामा लिखवा कर थाने से भगा दिया जाता है। ग्राम ककरबई एवं क्षेत्र के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से गरीब जनता को चूस रहे इन पुलिसकर्मियों एवं दलालों की गोपनीय जांच कराए जाने एवं इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in