• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उत्पाती बंदरों को पकड़कर ग्रामीणों ने भेजा उनके घर वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों रिपोर्ट दया शंकर साहू नरेंद्र सविता

उत्पाती बंदरों को पकड़कर ग्रामीणों ने भेजा उनके घर वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों रिपोर्ट दया शंकर साहू नरेंद्र सविता

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

झांसी के कस्बा पूछ मैं उत्पाती बंदरों से ग्रामवासी बुरी तरह से पीड़ित बने हुए थे जिस के क्रम में कई बार समाचार पत्रों में लोगों की समस्या को प्रकाशित कर लोगों ने अपनी पीड़ा जाहिर की थी लंबे अरसे से चली आ रही बंदरों के आतंक से ग्रामीण बुरी तरह से त्रस्त हो गए थे जिस के क्रम में ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जिसके उपरांत वन्य जीव संरक्षण विभाग द्वारा ग्राम के युवकों को एक पिंजरा दिया गया साथ ही बंदरों को पकड़ने का ढंग भी बताया गया अधिकारियों के बताए अनुसार कार्य करने पर दिए गए पिंजरे में 2 दिन में एक एक कर दो बंदरों को पकड़ लिया गया जिन्हें अधिकारियों के दिशा निर्देशन में जंगलों में छोड़ दिया गया लगातार बंदरों को पकड़े जाने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

Jhansidarshan.in