गौकशी में लिप्त अपराधियो के खिलाफ हो कठोर कार्यवाही-साकेत शाण्डिल्य-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
जनपद जालौन के कोंच में कोतवाली पुलिस ने कल गौ मांस से भरा एक लोडर पकड़ा था। जिसमे गौ मांस लदा था इसी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था जिनके पास से चाकू,छुरी, तमंचे कारतूस आदि भी बरामद किये गए थे चारो आरोपियों के खिलाफ गौ- वध निवारण अधिनियम के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई थी और उन्हें जेल भेज दिया गया.। आज उसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल ने एक ज्ञापन सीओ कोंच राहुल पांडेय को सौपा इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष साकेत शाण्डिल्य ने कहा कि कोंच नगर के आसपास बेख़ौफ होकर असमाजिक तत्व गौकशी का कार्य कर रहे है एक और जहाँ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी लगातार गौरक्षा एवं गौ संवर्धन के लिये कटिबध्द हैं वही ऐसे घृणित लोग प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर गौ कशी का कार्य कर रहे है कल दिनांक 19-3-21 को ग्राम चमेड़ के नजदीक पुलिस को भारी मात्रा में गौ मांस मिला और मोके पर इस कार्य मे संलिप्त आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा हैं इस घटना को देखकर यह प्रतीत होता हैं कि उक्त कार्य के पीछे एक संयोजित गिरोह कार्य कर रहा हैं। इन आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय इस मौके पर जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।