• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बार संघ अध्यक्ष गरौठा रामप्रकाश राजपूत के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

*बार संघ अध्यक्ष गरौठा रामप्रकाश राजपूत के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। बार संघ गरौठा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश राजपूत के नेतृत्व में पुलिस की गुंडागर्दी रोकने एवं जिले के अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर झांसी जिले के समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार। वहीं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित करते हुए तहसील गरौठा के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन। समस्त अधिवक्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है साथ ही यह भी कहा गया कि न्याय न मिलने पर अधिवक्ता किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर न्याय नहीं मिला तो हम समस्त अधिवक्ता अनशन करेंगे और पुलिस पर मुकद्दमा दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष रामप्रकाश राजपूत, कोषाध्यक्ष योगेश द्विवेदी, महामंत्री राकेश गुप्ता, रामसेवक पाठक, अयूब सिद्दकी, सूरज यादव, बहोरन सिंह, अवधेश परिहार, अश्वनी नामदेव, राजेश परिहार, संजय गुप्ता, राघवेंद्र द्विवेदी, विनोद खरे, नरेंद्र राजपूत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in