पिछली सरकारें अपने कामों को गिनाने के लिए मात्र शिलालेख लगाती और छोड़ देती थी : डॉ राज नारायण शुक्ल
**अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश, आज देश में सबसे विकसित प्रदेश हमारा उत्तर प्रदेश
**विकास का जो सपना देखा वह साकार हो रहा है, विकास कार्य समय से पहले पूरे हो रहे
** योजनाओं के विकास का पैसा योजनाओं में ही लगाया जा रहा और लाभार्थियों का पैसा खाते में ही पहुंचाया जा रहा है
झाँसी l आज जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश डॉ राज नारायण शुक्ल ने पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में समस्त विधायकों सहित दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्षो में जो ना हो पाया,4 वर्ष में कर दिखाया। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनमानस के हित में जो भी कार्य/ परियोजनाएं संचालित करनी होगी की जाएंगी। प्रदेश में कानून का राज होगा अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। विकास कार्य भ्रष्टाचार मुक्त होंगे और योजनाएं गुणवत्ता के साथ समय से पहले पूर्ण होगी।
मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल प्रेस वार्ता के बाद पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राज नारायण शुक्ल ने उपस्थित समस्त लोगों व जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ऐसे विकास कार्य जो 10 वर्षों में हो जाने चाहिए थे, वह कार्य अब हो रहे हैं और कार्य दिखाई पड़ रहे हैं। बेहतर विकास का जो सपना देखा वह आज पूरा हो रहा है।
अध्यक्ष भाषा डॉ राज नारायण शुक्ल ने कहा कि उद्योग सृजन में पहले कोई उद्यमी रुचि नहीं लेता था सभी को भय था परंतु आज प्रदेश के प्रति लोगों की सोच सकारात्मक है। उद्यमी निवेश के लिए प्रदेश में आ रहा और वातावरण में बदलाव देखा जा सकता है। आज उद्योग लगाने के लिए भी माहौल भी है और उद्यमियों को हर तरह का सहयोग भी, भ्रष्टाचार समाप्त होने पर प्रदेश के विकास को गति मिल रही है। योजनाओं का पैसा योजनाओं में ही लगाया जा रहा है, जो पिछली सरकारों में नहीं होता था। मा मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने के नेतृत्व में आज पढ़े लिखे युवा खेती-बाड़ी के साथ स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार कर रहे हैं तथा अन्य को भी रोजगार मुहैया करा रहे हैं।
डॉ राज नारायण शुक्ल ने कहा कि जब संत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बनता है तो वह सभी की पीड़ा और संवेदनाओं को समझते हुए कार्य करता है। पिछली सरकारों में एक या दो एक्सप्रेस-वे बनते थे परंतु विगत 4 वर्षों में पांच एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है, लोग सड़कों के निर्माण से हैरान हैं। उन्होंने किसानों की बात करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हित के कार्यों में लिप्त है परंतु ऐसे लोग जो देश की प्रगति नहीं देखना चाहते हैं वह किसानों को भड़का रहे हैं किसान ऐसे लोगों के बहकावे में ना आए।
विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि शांति, सुरक्षा, आशा और विश्वास के यह 4 साल बेहद बेमिसाल। उत्तर प्रदेश के बारे में जो धारणा बन गई थी उसे मात्र 4 वर्षों में बदलते हुए विकास पथ पर ले जाने वाले मा मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद। सरकार बदलती थी परंतु धरातल पर कुछ नहीं होता था और योजनाएं मात्र कागज पर ही बन जाती थी परंतु अब ऐसा नहीं है। योगी जी की सरकार में योजनाएं समय से पहले पूरी हो रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी प्रदेश को संवारने में लगे हैं 5-5 एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हो विकास में गति आए क्षेत्र में उद्योगों का सृजन हो, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मा योगी जी के उद्बोधन में झांसी का नाम होता है, वह बुंदेलखंड के विकास के प्रति गंभीर है। पहले बुंदेलखंड में योजनाएं जेब भरने के लिए चलती थी परंतु आज ऐसा नहीं है। 4 वर्षों में जो परिवर्तन हुआ है उससे देश के लोग प्रदेश में उद्योग लगाने आ रहे हैं।
विधायक सदर रवि शर्मा ने अपना उद्बोधन शुरू करते हुए कहा कि तेरा वैभव अमर रहे मां हम चाहे रहे ना रहे। उन्होंने कहा कि 4 वर्षो की विकास की चर्चा कर रहे हैं और चर्चा तभी हो रही है जब हालत बिगडे़ थे। प्रदेश में बुआ-भतीजा की सरकार थी उद्योगो का पलायन हो रहा था। योगी जी के कारण उत्तर प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है। उद्योगों का सृजन हो रहा है किसानों के हित में कार्य हो रहा। वनटांगिया ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया। अपेक्षित ग्रामो को विकास की राह पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 साल में काम बताने का सामर्थ्य तो है काम किया तभी तो बताया।
विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि जनता ने 19 मार्च 2017 से श्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है, तभी से विकास का माहौल बना है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों की पूर्व सरकारों में क्या स्थिति थी और अब कायाकल्प के बाद क्या स्थिति है। विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वामित्व योजना से उन्हें ग्रामीण संपत्ति का स्वामी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को विकसित बुंदेलखंड बनाने का संकल्प मा पीएम एवं सीएम ने लिया है उस पर अमल भी किया जा रहा है।
सरकार की 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल्याणकारी कार्य जो हर किसी के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य करते हैं लगातार किए जाएंगे जो कमियां रह जाएं उन्हें बताएं ताकि उन्हें दूर किया जा सके उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार परिणाम मिल रहे हैं कल्याणकारी कार्यक्रमों का शत प्रतिशत लाभ दिलाया जा सके यह प्रयास करते रहेंगे।
सरकार के 4 वर्ष बेमिसाल वर्षों में जो ना हो पाया 4 वर्षों में कर दिखाया कार्यक्रम में जिलाधिकारीआन्द्रा वामसी ने मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों का स्वागत किया और महापर्व पर आए जनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने मा मुख्यमंत्री जी द्वारा 4 वर्षों में प्रदेश में कराए गए कार्यों को सुना। उन्होंने इस अवसर पर जनपद झांसी में अपने कार्यकाल के 1 वर्ष में कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के साथ ही विकास कार्यों पर फोकस रहा। लगभग रु 217 करोड़ की लागत से महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण, आयुष लेबोरेटरी, 3 सड़कों का निर्माण, 6 वर्ष से लंबित सीपरी रेलवे पुल, झांसी-खजुराहो मार्ग का चौड़ीकरण, 15 गांवों में पेयजल योजना, हर-घर शौचालय, जनपद ओडीओपी। उन्होंने कहा कि आमजन फीडबैक दें और कोई समस्या हो तो हमें बताएं ताकि हम बेहतर कार्य कर सकें।
सरकार के 4 साल बेहद बेमिसाल कार्यक्रम में मेयर श्रीराम तीर्थ सिंघल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विकास पत्रिका का विमोचन किया। इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, खेत तालाब योजना, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, टेलरिंग शॉप योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही स्किल इंडिया के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के पश्चात 4 वर्षों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा मुख्य अतिथि ने प्रत्येक विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान श्रम विभाग की ओर से लाभार्थियों को साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त मुख्य विकास अधिकारी श्री शैलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आसमा खान ने किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती जी, जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संजीव सरावगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, अपर जिलाधिकारी संजय पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, अपर नगर आयुक्त शादाब सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।