वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने दृष्टिगत मीटिंग कर ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों के बारे में की गयी जानकारी
झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 द्वारा, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव की उपस्थिति में थाना बबीना क्षेत्रांतर्गत स्थित गांव बडौरा प्रथम में आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्रामीणों के साथ मीटिंग आहूत की गयी। समस्त लोगों से वार्ता कर समस्याओं एवं शिकायतों के बारे में जानकारी की गयी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों से आगामी पंचायत चुनाव सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने की अपील की गयी ।