रेल समाचार l व्यायाम हेतु भेंट किये यंत्र,अप्रेंटिसशिप हेतु प्रशिक्षण शिविर,सेफ्टी ड्राइव का आयोजन,त्योहार विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों के परिचालन
लांयस क्लब ने उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित स्बाबलम्वन विद्यालय को व्यायाम हेतु भेंट किये यंत्र
झाँसी l आज दिनांक:19.03.21 को महिला कल्याण संगठन, झाँसी मंडल द्वारा संचालित स्बावलम्बन विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम में लांयस क्लब झाँसी द्वारा स्वावलंबन विद्यालय के बच्चों को व्यायाम हेतु मशीन भेंट की गई। लांयस क्लब की ओर से अध्यक्षा श्रीमति प्रीति नेवालकर, सचिव एच0एन0 शर्मा पूर्व सचिव अशोक बिलगैंया सदस्य प्रदीप झाम्ब, सुखदेव सिंह, श्रीमति अरूणा बिलगैंया तथा अमित तिवारी की उपस्थिति में यह मशीनें मशीन महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमति चारू माथुर, उपाध्यक्षा श्रीमति शालिनी वर्मा, श्रीमति गुंजन निगम सचिव श्रीमति विजेता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्षा श्रीमति मीनू सिंह सह सचिव श्रीमति मोनिका गोयल विद्यालय की इंचार्ज श्रीमति गौरी यादव की गरिमामयी उपस्थिति में भेंट की गई।
कार्यक्रम का संचालन एच0एन0 शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा, आभार प्रिसिंपल श्रीमति मीरा सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।
अप्रेंटिसशिप हेतु प्रशिक्षण शिविर
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है, की प्रशिक्षण एक्ट 1961 के अंतर्गत मंडल द्वारा विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस प्रशिक्षण हेतु कुल 480 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं I पंजीकरण हेतु योग्य उम्मेदवार वेबसाइट www.apprenticeshipindia.org पर दिनांक 17.03.21 से 18.04.21 के मध्य पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं I इस दौरान फिटर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में एक वर्ष की अवधि हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा I
सेफ्टी ड्राइव का आयोजन
रेल प्रशासन द्वारा रेलगाड़ियों में आग प्रकरण की रोकथाम तथा संरक्षा में बढ़ोतरी के परिपेक्ष्य में दिनांक 17.03.21 से 31.03.21 तक 15 दिवस के लिए सेफ्टी ड्राइव आयोजित की जा रही है I इस ड्राइव के अंतर्गत सघन जांच कार्यक्रम बनाये गए हैं, जिसके अंतर्गत ट्रेनों में लगे एसएलआर के अंदर उपलब्ध पार्सल / लगेज की जांच की जाएगी I जिसमें विशेष तौर पर निम्न बिदुओं पर ध्यान दिया जायेगा I
• सभी दो पहिया वाहनों के पेट्रोल टैंक खाली हों I
• एसएलआर में लगी रूफ लाइट तथा रखे पैकेज के मध्य कम से कम 06 इंच का गैप रहे I
• एसएलआर सील करने से पहली लाइट ऑफ के गयी अथवा नहीं I
• ट्रेन में पर्याप्त मात्र में वैध अग्नि शमन यत्र उपलब्ध हैं अथवा नहीं I
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ललितपुर स्टेशन का निरीक्षण
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की आज दिनांक:19.03.21 को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ललितपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया I प्रदूषण नियंत्रण टीम में निरंजन शर्मा, दीपक महरा तथा उनकी टीम द्वारा ललितपुर स्टेशन पर पर्यावरण के हितार्थ सभी बिदुओं जैसे जल, वायु तथा ध्वनी प्रदूषण सम्बंधित स्सभी पहलुओं की सघनता से जांच की I इस दौरान उन्हौने यात्री सुविधाओं के रख रखाव का भी जायजा लिया तथा संतोष व्यक्त किया I
निरीक्षण के दौरान मंडल पर्यावरण अधिकारी श्री गिरीश कंचन, स्टेशन प्रबंधक ललितपुर श्री जी डी वर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षण श्री आशीष शर्मा तथा दिग्विजय सिकरवार उपस्थित रहे I
रेल प्रशासन द्वारा निम्न पूर्ण आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों के परिचालन के विस्तार का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है :-
क्रं.सं. गाड़ी संख्या स्टेशन से-स्टेशन तक गाड़ी का प्रकार आवृति पूर्व सूचित तिथि तक विस्तारित
1 06249 यशवंतपुर -हज़रत निजामुद्दीन सुपरफास्ट त्योहार एक्सप्रेस सप्ताह में 05 दिन (मंगलवार, गुरुवार के अतिरिक्त ) 31.03.21 30.06.21
2 06250 हज़रत निजामुद्दीन -यशवंतपुर सुपरफास्ट त्योहार एक्सप्रेस सप्ताह में 05 दिन (बुधवार, शुक्रवार के अतिरिक्त) 03.04.21 03.07.21
विस्तारित अवधि गाड़ियों की संरचना में निम्नानुसार संशोधन किया जा रहा है
गाडी सं 06249/06250 यशवंतपुर-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यशवंतपुर से दिनांक 02.04.21 से