*गौ सेवा समिति एवं भागवत सतसंग मण्डल के तत्वाधान में रिपोर्ट:- प्रदीप*
झांसी में गांधी मंच,नगरा हाट का मैदान, प्रेमनगर, झाँसी पर श्री मद् भागवत कथा श्रवण कराते हुये राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता साध्वी वन्दना उपाध्याय जी ने झाँसी की जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया है। भगवान की श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन हो, या गोबरधन भगवान की कथा, दैत्य, राक्षसो का वध हो या रास लीलाओ की कथा श्रवण, भक्तगण तालियां बजाकर, झूम-झूम कर, नृत्य कर मदहोस हो जाते है। जहां एक ओर भागवत संचालक मण्डल के पदाधिकारियो एवं पं. सियारामशरण चतुर्वेदी जी द्वारा प्रतिदिन प्रतिष्ठित धर्माचार्यो, जनपद के विभिन्न मंदिरो के संचालको, विभिन्न क्षेत्रों के समाज सेवियो को साध्वी के द्वारा सम्मानित कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लायन्स क्लब झाँसी सेवा, झाँसी के चार्टर अध्यक्ष व डिस्ट्रिक केबिनेट पी आर ओ (बुन्देलखण्ड) लायन आनन्द कुमार सक्सेना, लायन अनुपमा सक्सेना, लायन अनिल मोर्या द्वारा साध्वी वन्दना उपाध्याय जी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संचालन पंडित सियाराम शरण चतुर्वेदी ने तथा वृक्षपुरुष अमित पाण्डे ने आभार व्यक्त किया।