• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

युवाओं को सौ प्रतिशत रोजगार दिलाने का लक्ष्य : नीरज सिंह

झाँसी । उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा दीनदयाल सभागार में 4 वर्ष विकास के प्रगति और विश्वास के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी ने कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने हेतु सहभागिता की। स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी के दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के छात्र, छात्राओं ने सहभागिता की एवं कौशल विकास के द्वारा प्रशिक्षित छात्र, छात्राओ को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी द्वारा चयनित युवाओं को अतिथीयों के द्वारा नियुक्ती पत्र वितरित किये गये। स्किल्ड इंडिया सोसाइटी द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसमें लोगों को नौकरी से सम्बंधित जानकारी दी गई एवं उपस्थित अतिथियों को डायरेक्टर नीरज सिंह ने बताया स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना डीडयूजीकेवाई के अन्तर्गत जालौन से 120 एवं ललितपुर से 100 युवाओ को पॉवर सेक्टर में कौशल निशुल्क प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार दिलाने का लक्ष्य लिया है। जिसमे ग्रामीण गरीब बी०पी०एल० परिवारों के 18 से 35 वर्ष के 10 वीं पास युवाओं को 100 प्रतिशत निशुल्क रोजगार दिया जायेगा। रोजगार के उपरान्त गिफ्ट के रूप में एक टेबलेट दिया जायेगा । बच्चों के लिये टोल फ्री नम्बर 18005727274 का प्रबन्ध किया गया है। जिससे गरीब बच्चे जिनके पास फोन में बैलेंस न हो तब भी सम्पर्क कर सकें अथवा 7525022815 पर वाट्सअप के माध्यम से सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर प्रतीक खरे, संजय गुप्ता, रवि खरे हरिशंकर आर्य, सुनील श्रीवास विनीता पाल, रमेश कुमार, पुनीत गांगिल, रश्मी कुशवाहा, स्वाती गुप्ता, रमण खरे, पवन कुमार, धर्मेंद्र, आशीष सोनी, राहुल वर्मा एवं छात्रध्छात्राए उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in