*जिला प्रशासन झाँसी द्वारा दीनदयाल सभागार में “4 वर्ष विकास के प्रगति और विश्वास के” कार्यक्रम का आयोजन किया गया रिपोर्ट:- प्रदीप*
आज दिनांक 19/03/2021 को उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन झाँसी द्वारा दीनदयाल सभागार में “4 वर्ष विकास के प्रगति और विश्वास के” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की प्रदर्शनी एवं विभिन्न कार्यक्रम किये गये | कार्यक्रम में स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी ने कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने हेतु सहभागिता की | स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी के दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के छात्र/छात्राओं ने सहभागिता की एवं कौशल विकास के द्वारा प्रशिक्षित छात्र/ छात्राओ को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए । कार्यक्रम में भाषा विभाग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष माननीय डॉक्टर राज नारायण शुक्ला जी, झांसी सदर विधायक श्री रवि शर्मा जी, बबीना विधायक माननीय श्री राजीव सिंह पारीछा जी, मऊरानीपुर विधायक माननीय श्री विहारीलाल आर्य जी एवं गरौठा विधायक माननीय श्री जवाहर लाल राजपूत जी मौजूद रहे | झांसी नगर निगम के यशस्वी महापौर माननीय रामतीर्थ सिंघल महानगर जिलाध्यक्ष माननीय मुकेश मिश्रा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जमुना कुशवाहा जी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती जी जिले के यशस्वी कमिश्नर महोदय, जिलाधिकारी महोदय, नगर आयुक्त महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय आदि की गरिमामई उपस्थिति में किया गया। स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी द्वारा चयनित युवाओं को अतिथीयों के कर कमलों द्वारा नियुक्ती पत्र वितरित किये गये | इस अवसर पर स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह, प्रतीक खरे, संजय गुप्ता, रवि खरे हरिशंकर आर्य, सुनील श्रीवास विनीता पाल, रमेश कुमार, पुनीत गांगिल, रश्मी कुशवाहा, स्वाती गुप्ता, रमण खरे, पवन कुमार, धर्मेंद्र, आशीष सोनी, राहुल वर्मा एवं छात्र/छात्राए उपस्थित रहे | स्किल्ड इंडिया सोसाइटी द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसमें लोगों को नौकरी से सम्बंधित जानकारी दी गई एवं उपस्थित अतिथियों को नीरज सिंह ने बताया स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना DDU-GKY के अन्तर्गत जालौन से 120 एवं ललितपुर से 100 युवाओ को पॉवर सेक्टर में कौशल निशुल्क प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार दिलाने का लक्ष्य लिया है | जिसमे ग्रामीण गरीब बी०पी०एल० परिवारों के 18 से 35 वर्ष के 10 वीं पास युवाओं को 100% निशुल्क रोजगार दिया जायेगा | रोजगार के उपरान्त गिफ्ट के रूप में एक टेबलेट दिया जायेगा | बच्चों के लिये टोल फ्री नम्बर 18005727274 का प्रबन्ध किया गया है | जिससे गरीब बच्चे जिनके पास फोन में बैलेंस न हो तब भी सम्पर्क कर सकें अथवा 7525022815 पर whatsapp के माध्यम से सम्पर्क कर सकते है |