गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा अंतर्गत मामला थाना ककरवई का है। थाना ककरबई के ग्राम सिया निवासी अफरोज पुत्र मुन्ना खॉ ने आज दिनांक 19/03/2021 को पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह ग्राम सिया का निवासी है। दिनांक 13/03/2021 को खेतों में कटाई करने के लिए अपनी मां के साथ गया हुआ था। उस समय मेरी पत्नी घर पर अकेली थी एवं उसके साथ मेरा एक माह का पुत्र भी था जब वह खेतों से कटाई कर वापस लौट कर आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। खोजबीन करने पर ग्राम के ही लोगों ने बताया कि तुम्हारा बड़ा भाई तुम्हारी पत्नी को कहीं लेकर गया है। इस बारे में जब मैंने अपने बड़े भाई को फोन लगाया तो वह मुझसे गाली गलौज करने लगा। और कहने लगा कि मैं तुम्हारी पत्नी को अपने साथ ले जा रहा हूं। इसके बाद वापस घर आकर देखा तो मेरी पत्नी मेरे मां के जेवर एवं ₹5000 भी साथ ले गई थी। वहीं उसने बताया कि इस मामले को लेकर उसने थाना ककरवई में भी प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।