डाॅ० संध्या चौहान को “जिला गंगा समिति” का सदस्य नामित किया गया
झाँसी, उत्तर प्रदेश
भारत सरकार के राजपत्र संख्या – 2458 दिनाँक 7 अक्तूबर 2016 प्रमुख सचिव और परियोजना निदेशक, नमामि गंगे तथा जलापूर्ति विभाग, उ० प्र० शासन के पत्रांक – 959 / 002 / एस० एम० सी० जी० – यू० पी०/04 दिनांक 18 सितम्बर 2020 के अनुपालन के क्रम प्रगतिरथ समाजसेवी संस्था की सचिव डाॅ० संध्या चौहान को “जिला गंगा समिति” का सदस्य नामित किया गया है। भारत सरकार के राजपत्र निर्देशानुसार गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण हेतु प्रस्तावित कार्यों के लिए इस समिति का गठन किया गया है। प्रगतिरथ संस्था गत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण पर कार्य करती आ रही है जिसके कारण डा. संध्या चौहान को यह दायित्व सौंपा गया है। उक्त सूचना ज़िलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने अपने पत्रांक 2689 / डी०एफ०ओ०- 29 -1 (गंगा समिति) के माध्यम से प्रेषित की। डाॅ० संध्या चौहान को “ज़िला गंगा समिति” का सदस्य नामित किये जाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनायें दी गयीं।