झाँसी कप्तान द्वारा थाना रक्सा क्षेत्र के संवेदनशील गाँवों का भ्रमण कर ग्राम वासियों से वार्ता कर समस्याएँ एवं सुझावों को सुना गया
झाँसी l आज दिनाँक 18.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव एवं थाना रक्सा की पुलिस टीम के साथ थाना रक्सा क्षेत्रांतर्गत स्थित अति संवेदनशील गाँवों, बदनपुर एवं छतपुर बाछौनी का भ्रमण किया गया।
द्वारा ग्राम वासियों से वार्ता के दौरान उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु अपील की गयी ।