बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा द्वारा जागरण समूह के राजेन्द्र गुप्त प्रबंध संपादक को दी श्रद्धांजलि।
महोदय,
झाँसी । हिंदुस्तान के जाने माने हिंदी समाचार पत्रजो बुन्देली धरा से प्रकाशित होने वाले दैनिक जागरण समूह के प्रबंध संपादक राजेन्द्र गुप्त के निधन पर बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के द्वारा आज एक श्रद्धांजलि सभा आहूत की गई।
जिसमे निर्माण मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष भानु सहाय ने जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि आज बुंदेलखंड के प्रथम व्यक्त्वि के धनी हैं जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक बुन्देली विधाओ को जीवित रखने में कोई कोर कसर नही छोड़ी। आपके बुन्देली गीत संगीत में उनके कलाकारों को प्रोत्साहित कर सम्मानित करते रहते थे।
उनके गीत संगीत के शौक में आल्हा राई दिवाई आदि काफी पसंद थे उनके कलाकारों को विभिन्न मंचो से सम्मानित भी किया।
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के पदाधिकारियो द्वारा राजेंद्र गुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धाजलि देने वालो में रघुराज शर्मा वरुण अग्रवाल गिरजा शंकर राय, कुंवर बहादुर आदिम,प्रभुदयाल कुशवाहा, अनुराग अन्नू मिश्र एडवोकेट प्रदीप झा, नरेश वर्मा,हनीफ़ खान,रसीद कुरैसी,सुनील राय गोविन्द दास आदि उपस्थित रहे।