झाँसी जनपद में किशानो के लिए खुशखबरि, 1 अप्रैल 2021 से गेहूं खरीद शुरू, क्रय केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं अभी से सुदृढ़
गेहूं क्रय केंद्र पर बिचौलियों की उपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गेहूं खरीद में किसान को किसी भी तरह की समस्या ना हो
गेहूं क्रय केंद्र के संचालन में प्राइवेट कर्मचारी नहीं लगाए जाएंगे इसका शक्ति से अनुपालन हो
क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें
झाँसी l आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में गेहूं खरीद समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद में किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो, केंद्र पर किसानों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कृषक पंजीयन हेतु कृषि विभाग के माध्यम से कृषकों को एस एम एस एवं मंडी समिति तथा समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान गेहूं विक्रय हेतु अपना पंजीयन करा सकें।
जिलाधिकारी ने जनपद में शासन द्वारा 81 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने के निर्देश के अंतर्गत जनपद में अभी 45 ही केंद्र तैयार किए गए हैं के संबंध में कहा कि सहकारिता विभाग एवं अन्य संस्थाएं अपनी ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित करें जो वैतनिक कर्मचारी हो एवं उनसे अपने पूर्व कार्य के साथ-साथ गेहूं क्रय का कार्य लिया जा सके को भी गेहूं खरीद कार्य में लगाते हुए केंद्र खोले जाएं, उन्होंने कहा जिससे किसानों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप पूर्व से ही केंद्रों की स्थापना कर दी जाए जिससे खरीद प्रारंभ होने पर किसानों को अधिक से अधिक सुगमता हो सके।
गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्रों पर उपकरण भुगतान संबंधी व अन्य जो भी व्यवस्थाएं पूर्ण की जानी है उन्हें तत्काल पूर्ण करें जिससे निर्धारित तिथि से केंद्र संचालित हो सके केंद्र पर नमी मापक यंत्र छन्ना व कांटा की उपलब्धता अवश्य सुनिश्चित हो इसके साथ ही बैनर पर एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर न्यूनतम 1975/कु.मूल्य की जानकारी स्पष्ट लिखी हो।
गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए की गेहूं की डिलीवरी के दौरान कोई समस्या उत्पन्न ना हो, यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित हैंडलिंग ठेकेदार व गोदाम स्वामी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, प्रबंधक एस डब्ल्यू सी यह सुनिश्चित कर लें की गोदामों पर पर्याप्त लेबर उपलब्ध रहे। समीक्षा करते हुए उन्होंने गोदामों के भंडारण क्षमता की भी जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि गोदामों पर तत्काल गुणवत्ता सहायक एवं अन्य सहायक स्टाफ की तैनाती करते हुए यह सुनिश्चित करने की गेहूं भंडारण के दौरान समस्त दीपू एक समय में क्रियाशील रहे।
गेहूं खरीद समीक्षा के दौरान डिप्टी आरएमओ श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जनपद झांसी में 18 मार्च 2021 तक कुल 3172 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है जिसमें 412 पंजीकरण सत्यापन हेतु उप जिलाधिकारी स्तर की है निर्देश दिए गए कि उक्त पंजीकरण का कार्य तत्काल सत्यापन सुनिश्चित किया जाए यह भी कि खरीद अवधि के दौरान नियमित रूप से किसको के पंजीकरण का त्वरित गति से सत्यापन किया जाए जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से परेशानी ना हो उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में कृषकों से पीओपी मशीन(पॉइंट ऑफ परचेस) से गेहूं का क्रय किया जाना है, जिसके दृष्टिगत समस्त संस्थाएं अपने मुख्यालय से संपर्क स्थापित कर उसी समय से पूर्व प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राम अक्षयवर चौहान, संयुक्त आयुक्त सहकारिता क श्री उदयभानु सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक एस डब्ल्यू सी श्री जय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएस श्री रामजी कुशवाह, प्रबंधक गुणवत्ता भारतीय खाद्य निगम श्री अजय गुप्ता, वरिष्ठ निरीक्षक विधि बांट माप विज्ञान विभाग श्री दया चंद गुप्ता, सचिव मंडी श्री पंकज कुमार शर्मा, जिला प्रबंधक पीसीयू श्री दीपक कुमार, ठेकेदार एस डब्ल्यू सी श्री संतोष सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।