फिर किया मंदिर में अवैध निर्माण तो दर्ज कराया जाएगा मुकदमा – अंचल अडजरिया
झांसी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फूटा चौपड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर अवैध निर्माण की खबर पर रास्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रशाशनिक अधिकारियों को अवैध निर्माण के सम्बंध में जानकारी देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की। मंदिर पर दुकान का अवैध निर्माण किया गया है। नगर निगम की सार्वजनिक नाली पर दुकान बनी हुई पाई गयी। जिस पर रास्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने तत्काल नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त से वार्ता कर अवैध निर्माण हटाये जाने की मांग की। जिस पर नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ने दो दिन के भीतर उक्त अवैध निर्माण को हटवाकर मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का आश्वासन दिया। अंचल अडजरिया ने बताया कि अगर पुनः अवैध निर्माण किया जाएगा तो संगठन की ओर से निर्माण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान रवि खटीक, अरुण कुशवाहा, ललित, आदित्य, विनोद वर्मा, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।