*घर से भागी नाबालिग पुत्री की तलाश में दर-दर भटक रहा है पिता पुलिस से की तलाश किए जाने की मांग :रिपोर्ट, कृष्ण कुमार:*
गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम खेरी निवासी रामपाल पुत्र लखनलाल की नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष दिनांक 19/02/2021 को घर से भाग गई थी। मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम का ही निवासी अनिल कुमार मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था। पिता की तहरीर पर कोतवाली गरौठा में ग्राम के ही निवासी अनिल कुमार के खिलाफ दिनांक 02/03/2021 धारा 363 366 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन आज तक पीड़ित व्यक्ति की पुत्री का कोई पता नहीं चल रहा है। वही पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री की कई जगह खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करा चुका है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से पुत्री की खोजबीन कर पता लगाए जाने की मांग की।