सदर विधायक ने लगाई जन चौपाल, किया विकास कार्य कराने का वादा
कोंच तहसील के उरई विधानसभा में लगने वाले ग्राम भैपता, सुनाया व नरी में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने जन चौपाल लगाई व विकास कार्य कराने की बात कही। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कोई भी दिक्कत या परेशानी हो तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के कभी भी कॉल कर अपनी समस्या बता सकते है, उसका तत्काल हल करवाया जाएगा। इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ग्राम भैपता में शमशान, मिलन केंद्र, सीसी रोड को बनवाने के लिए व सुनाया में मिलन केंद्र, सीसी, मगरा में सीसी रोड, मिलन केंद्र व ग्राम नरी में सीसी, शमशान घाट व मिलन केंद्र बनवाने का आश्वासन दिया।