• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ड्रग एब्यूज के दुष्परिणाम पर जागरूक कार्यक्रम किया गया रिपोर्ट:- प्रदीप* झाँसी।

*ड्रग एब्यूज के दुष्परिणाम पर जागरूक कार्यक्रम किया गया रिपोर्ट:- प्रदीप* झाँसी।

उत्तर प्रदेश मधनिषेध विभाग के सौजन्य से क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चिरगांव-झांसी द्वारा कुलदीप सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कालेज झाँसी पर कोतवाली प्रभाग के सेक्टर वार्डन, पोस्ट वार्डन, पोस्ट वार्डन रिजर्व, घटना नियंत्रण अधिकारियो की मुनेश कुमार गुप्ता, उप नियंत्रक, सिविल डिफेन्स कोर, के मुख्य आतिथ्य मे ड्रग एब्यूज के दुष्परिणाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 51 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया तथा द्वितीय चरण में विनय सिजरिया, डिवीजनल वार्डन, सिविल डिफेन्स कोर, के मुख्य आतिथ्य में कोतवाली प्रभाग के फायर फाइटर का जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें‌ 51 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्रो में प्रशिक्षक आनन्द कुमार सक्सेना, द्वारा प्रतिभागियो को ड्रग्स के प्रकार, ड्रग शुरू करने के कारण, युवा एवं बच्चो के ड्रग्स के प्रति बढते रूझान पर जागरूकता, ड्रग्स के दुष्परिणाम, हानियां, सामाजिक, कानूनी एवं वित्तीय नुकसान, ड्रग्स के विशिष्ट लक्षण तथा इससे बचाव आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण उपरान्त सभी प्रतिभागियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मुनेश कुमार गुप्ता, विनय सिजरिया, दिलीप कुमार अग्रवाल एवं प्रशिक्षक प्रदीप भदौरिया, द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गयी।

Jhansidarshan.in