• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न:*

*सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न:*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। आज दिनांक 16/03/2021 को तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्यायें गंभीरता पूर्वक सुनी। वहीं
संपूर्ण समाधान दिवस में 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा की फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण वरीयता से होना चाहिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। समाधान दिवस में पुलिस विभाग के 6,राजस्व 6,विद्युत विभाग 2 एवं अन्य विभागों से संबंधित 17 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि लोगों की शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। जिससे समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समय से समाधान हो सके। इस मौके पर उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह,तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार दीपेंद्र कुमार,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा,ककरबई थाना प्रभारी अमित गंगवार,गुरसरांय थाना प्रभारी अजीत सिंह सहित तहसील अधिकारी एवं सर्किल की पुलिस मौजूद रही।

Jhansidarshan.in