*झांसी। बैंकों के निजीकरण के विरोध मेें बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल हुई रिपोर्ट:- प्रदीप*
इससे एक ही दिन में जिले में 250 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक न खुलने की वजह से लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना की। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल की । शहर कांग्रेस कमेटी ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में खुलकर बैंक कर्मियों का समर्थन किया खंडेराव गेट स्थित पीएनबी बैंक के सामने प्रदर्शन किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे देश बेचने का मन बना चुकी है बैंकों को कांग्रेस राष्ट्रीयकृत करके उसका मूल उसका मूल स्वरूप प्रदान किया गया था लेकिन से सरकार को निजी करण करके बर्बाद कर रही है हम निजी करण का पुरजोर विरोध करते हैं के दौरान शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ अमीरचंद्र मनीराम कुशवाहा इंजीनियर विनोद कुमार वर्मा नरेश मिल गया नजर अली मनसूर अली हुसैन शाहिदा बेगम मुन्नी बेगम मीना आदि कांग्रेसी धरने में रहे।