*भा0कि0यूनि0 के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी झांसी के नाम उप जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन*
गरौठा झांसी।। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ध्रुवराम राजपूत ने आज तहसील दिवस में जिलाधिकारी झांसी के नाम उप जिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से ध्रुवराम राजपूत ने कहा की तहसील गरौठा में हम सभी किसानों को अपनी फसलें विक्रय करने हेतु सहकारी क्रय केंद्र खोले जाएं जिससे समस्त किसानों को शासनादेश अनुसार समर्थन मूल्य मिल सके। वहीं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ध्रुवराम राजपूत ने कहा है कि निजी नलकूपों के लिए निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाएं एवं विद्युत कनेक्शन में छूट दी जाए। एवं वर्ष 2020 में नष्ट हुई फसलें जैसे- उर्द, मूंग, तिल आदि की फसलों का मुआवजा भी दिलाया जाए। इस मौके पर भा0कि0यूनि0 के तहसील अध्यक्ष ध्रुवराम राजपूत,भा0कि0यूनि0 के तहसील महासचिव राजाराम कुशवाहा, रजनी देवी, संजय आदि मौजूद रहे।