• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*16 वर्षीय युवती हुई गायब पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार:*

*16 वर्षीय युवती हुई गायब पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार:*

गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खेरी निवासी लखनलाल पुत्र मुन्नालाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 13/03/2021 को सुबह लगभग 11:00 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री गांव से बाहर परसोंकर धाम मंदिर में दर्शन करने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो हम लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की। तथा खोजबीन करने के बाद भी मेरी पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा द्वारा पीड़ित व्यक्ति को आश्वासन दिया गया की हम जल्द से जल्द आपकी पुत्री का पता लगा लेंगे। वहीं लापता हुई युवती के पिता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात में धारा 363, 366 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
वहीं पुलिस द्वारा लापता युवती की तलाश की जा रही है।

Jhansidarshan.in