• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर ट्राली खनिज अधिनियम के तहत मुकद्दमा हुआ दर्ज:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार:*

*गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर ट्राली खनिज अधिनियम के तहत मुकद्दमा हुआ दर्ज:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार:*

 

गरौठा झांसी।। आज दिनांक 15/3/2021 को अवैध रूप से बालू का कारोबार कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली स्टाफ शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में गश्त पर जा रही थी तभी ग्राम शंकरगढ़ की तरफ से एक पावर ट्रैक ट्रैक्टर ट्राली अवैध बालू से भरा हुआ आ रहा था।
पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक अवैध बालू से भरी हुई ट्रैक्टर एवं ट्राली को छोड़कर भाग गया।
ट्रैक्टर में धसान नदी से अवैध रूप से लाई गई बालू भरी हुई थी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली गरौठा में खनिज अधिनियम के तहत धारा 379, 411, 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
पुलिस कार्यवाही में एसआई सत्यदेव सिंह, एसआई आशुतोष पटेल, एसआई सूर्यकांत त्रिपाठी, पुलिस कांस्टेबल राजीव कुमार मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in