• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*छुट्टा घूम रहे है गौवंश, नहीं है कोई देखने वाला :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

  1. *छुट्टा घूम रहे है गौवंश, नहीं है कोई देखने वाला :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

कोंच विकास खंड के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामों की ग्राम पंचायतों में गौशाला का बुरा हाल है। गौशाला में भूसा व पानी न होने के कारण कल रविवार को ही सुनाया में दो गौवंश मर गए थे और उन्हें गौशाला में कुत्ते नोच कर खा रहे थे। इसके बाद भी गौवंशों पर अभी भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टैग लगे व बिना टैग लगे गौवंश खुलेआम रोड पर घूमते देखे जा सकते है। फिलहाल कोंच विकास खण्ड में गौवंशों की स्थिति दयनीय है। प्रशासन को इस पर गौर करना होगा।

Jhansidarshan.in